गाजीपुर।
साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में 25 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से शहर के अष्टभुजी कालोनी स्थित स्कूल के सभागार में पुस्तक लोकार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। साहित्य चेतना समाज के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में डा. कैलाशनाथ पांडेय की पुस्तक हिंदी पत्रकारिता: संवाद और विमर्श का लोकार्पण होगा। दूसरे चरण में हिंदी की पत्रकारिता का समकालीन संकट पर विचार गोष्ठी होगी। बताया कि कार्यक्रम के अतिथि के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डा. अवधेश प्रधान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डा. सदानंद शाही एवं उदय प्रताप कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामसुधार सिंह उपस्थित रहेंगे।