फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतभिगियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। एलाइट इंटरनेशन आर्गेनाइजेशन की तरफ से स्थानीय इंटर कालेज के परिसर में प्रथम उत्पल 2018 चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें क्षेत्र 600 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के छात्र- छात्राओं ने 4 भागों में अलग-अलग ग्रुपों में प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले आइडिया पब्लिक स्कूल के जोया परवीन, दूसरे स्थान पाने वाली मदर कांवेंट की राबिया जोया और तृतीय स्थान पाने वाले वैश्नवी सिंह को पुरष्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग ग्रुपों में निशा कश्यप, आयुष राय, वंदना यादव, स्नेहा शर्मा, दिव्या सिंह, राजकुमार राय, आदित्य राय, राहुल यादव द्वितीय, ओमजी राय ,मैन वर्मा, आर्या राय, तेजस्वी गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैद खान,ज्योति, अनामिका राय, हर्षित राय, निशा गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में कम्पटीशन की भावना पैदा होती है। संस्थान की निदेशक नंदीनी राय ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनीष सिंह, राकेश चौबे, योगेश सिंह, विवेक राय, दिवाकर राय, कुलदीप सिंह सलूजा, प्रदीप उर्फ दीपू वर्मा, कामेश्वर तिवारी, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें