फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथाकृति मकड़जाल का हुआ विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पंडित रामचरित्र उपोध्याय स्मृति संस्थान की तरफ से शहर के अष्टभुजी कालोनी में स्थित प्रिसिडियम इंटरनेशनल स्कूल सभागार में र विवार की शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगेश की कथाकृति मकड़जाल का विमोचन किया गया। इस मौके पर वाराणसी के अपर मंडलायुक्त प्रशासनिक ओमधीरज ने कहा कि डा. गजाधर शर्मा गंगेश की कहानियां जीवन के यथार्थ को चित्रांकित करने और मानव मन में संवेदना जगाने वाली पौढ़ कहानियां है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डा. जितेंद्रनाथ पाठक ने कहा कि गंगेश ने अपने जीवन के अनुभवों एवं तानेबाने से जिन कहानियों की रचना की है, वह न केवल समाज की विकृतियों पर प्रहार करती है, बल्कि जीने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य रामवृक्ष पांडेय, डा. रामविलास तिवारी, डा. रमाशंकर सिंह, दिनेश शर्मा, गोपाल गौरव, अनंतदेव पांडेय, हरिशंकर पाठकडा. बालेश्वर विक्रम, डा. रामबचन प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन माधवकृष्ण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें