फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन पहुंचे 13 हजार मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के बाद मरीजों से हाल लेते भाजपा नेता अभिनव सिन्हा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में रविवार को सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक व भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने बताया कि दूसरे दिन शिविर में लगे विभिन्न रोगों की ओपीडी में जिले के करीब 13 हजार लोग पहुंचे। इनमें से करीब 227 लोगों को जांच के बाद विभिन्न चिकित्सकों ने सर्जरी कराने की सलाह दी, जबकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न रोगों से ग्रस्त करीब 57 मरीजों की सर्जरी भी हुई है। हेरिटेज की प्रसूति रोग एवं स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विभा मिश्रा ने बताया कि, शिविर में जिले के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं पहुंच रही हैं। इन दिनों में करीब 10 ऐसी महिलाएं थीं, जो करीब दो वर्षों से संक्रमण से पीड़ित थीं। पर संकोच, लाज या किसी कारणवश इलाज के लिए नहीं पहुंच सकी थीं। ऐसी हालत में इन महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर होने का संभावना रहती है। इसे देखते हुए इन महिलाओं को संबंधित जांच कराई गई है। शिविर में पहुंच रही महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्या भी ज्यादा है। ओरियाना हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक डॉ. अनमेष चक्रवर्ती ने बताया कि, शिविर में सबसे ज्यादा मरीज गठिया रोग के पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर महिलाओं की संख्या है, जो घुटने और कमर दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं, दिल्ली एम्स के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबुज राय ने बताया कि, शिविर में पहुंचे करीब 50 से अधिक लोगों के हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज, वॉल्व में सिकुड़न की समस्या से पीड़ित थे। इनमें कुछ की उम्र 50 से अधिक थीं, तो कुछ की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच थीं। इनमें यह समस्या मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, अनियमित जीवनशैली की वजह से हो सकती है। ऐसे में इनकी जांच के बाद इनको दवा दी गई है। इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई तो इनकी सर्जरी करानी पड़ सकती है। एम्स दिल्ली के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अचल सिंह ने बताया कि न्यूरोलॉजी में कंधे, गर्दन और सिर दर्द की समस्या से पीड़ित ज्यादातर मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, बीते दो दिनों में करीब 10 की संख्या में मरीज सेरेब्रल पाल्सी के भी मिले हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के बाद मरीजों से हाल लेते भाजपा नेता अभिनव सिन्हा। स्रोत- आयोजक

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के बाद मरीजों से हाल लेते भाजपा नेता अभिनव सिन्हा। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें