फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कच्छा-बनियान गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ लाख के आभूषण और करीब एक लाख नकदी बरामद
विज्ञापन

-विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कच्छा-बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को मंगलवार की रात एसओजी, सर्विलांस और दुल्लहपुर पुलिस ने धर-दबोचा। उनके पास से चोरी के आठ लाख के आभूषण और 99 हजार 730 रुपये नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा एक तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ।
बुधवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि पकड़े गए कच्छा- बनियान गिरोह के सदस्य जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। दुल्लहपुर और सैदपुर सहित विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। कच्छा- बनियान गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी पर पुलिस टीम सक्रिय थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर टीम ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर जुझारपुर बार्डर से कच्छा- बनियान गिरोह के 13 शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी किए गए करीब आठ लाख के आभूषण और 99,730 रुपये नकदी बरामद हुई। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस के अलावा चाकू और चोरी के उपकरण के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में बिहार के आरा जनपद के बिहियां थाना क्षेत्र के त्रिपुुरा कॉलोनी निवासी रविंद्र खरवार, गूंगा, उपेंद्र खरवार, धरहरा गांव निवासी ममिता खरवार, संगीता, करिश्मा निवासी त्रिपुरा कालोनी, सुनीता निवासी धरहरा, पूजा देवी निवासी धरहरा, लालपंखी निवासी त्रिपुरा कॉलोनी और मुकेश वर्मा निवासी गोला बाजार जनपद मऊ हैं। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें