फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूमि विवाद के 13 मामलों का कराया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील के अंतर्गत भूमि विवादों 12 मई से चल रहे विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों में राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर 13 पुराने और लंबित भूमि विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता में कुल 7 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें लेखपाल और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कुल 13 विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया गया। सफलतापूर्वक निस्तारित किए गए मामलों का विवरण देते हुए तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि इसमें धारा-116 के अंतर्गत आने वाले 03 मामलों में पीड़ितों को जमीन पर कब्जा दिलाया गया। इसके साथ ही, धारा-24 के तहत कुल 07 मामलों में विवादित भूमि का नियमानुसार सीमांकन करते हुए पत्थरगड्डी की कार्रवाई पूरी की गई। वहीं, सार्वजनिक और आवागमन के रास्तों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से 03 चकरोड़ की भूमि का भी टीम द्वारा पैमाइश व सीमांकन कर उसे पूरी तरह चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें