फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सवा लाख श्रद्धालुओं ने कामाख्या धाम में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की महानवमी पर सुबह से देर शाम तक देवी जयकारों से गूंजते रहे मंदिर परिसर
विज्ञापन

भीड़ एवं अधिक गर्मी की वजह से कामाख्या धाम में कई महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर शहर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक माता रानी की जय-जयकार होती रही। देवी के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मां से कामना की। शेरावाली के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान था। नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से स्थापित किए गए कलश आदि का भी विसर्जन किया गया।
शहर के मिश्रबाजार स्थित काली मंदिर, सकलेनाबाद, गोराबाजार, स्टेशन रोड, रौजा आदि स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की दर्शन-पूजन के लिए कतार लग गई थी। माता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, प्रसाद आदि उनके चरणों में अर्पित कर शीश नवाया। परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए उन्होंने कामना की।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या धाम पर मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। मां के गगनभेदी जयकारे के साथ वह दर्शन करते रहे। मंदिर के महंत आकाश तिवारी के मुताबिक करीब सवा लाख लोगों ने मां के दर्शन किए। प्रशासन के ढुलमुल रवैए के चलते लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। भीड़ एवं गर्मी अधिक होने और दबाव के चलते कई महिला श्रद्धालुओं की तबीयत मामूली रूप से बिगड़ गई जिन्हें महिला आरक्षियों ने किनारे कर समुचित चिकित्सीय परीक्षण कराया।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह ही लंबी कतार लग गई थी। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेका। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सायर माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मंदिरों में देवी मां की विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार मां चंडी धाम सहित अन्य देवी मंदिरों में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। सुहवल संवाददाता के अनुसार मां भगवती मंदिर में माता रानी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। देवकली के चकेरीधाम स्थित दुर्गा मंदिर पर शक्ति की आराधना की धूम रही। इसके साथ ही सादात, जमानिया, औड़िहार, कासिमाबाद, करंडा, भीमापार, बहरियाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की प्राप्ति की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें