गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के रामकरन मेमोरियल सभागार में मंगलवार को अधिवक्ता परिषद की ओर से मतदाता जागरूकता के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालमुकुंद ने कहा कि बुद्धिजीवी जब तक मुखर नहीं होंगे, तब तक हम अच्छे प्रत्याशी का चुनाव नहीं कर सकते। हमारे बीच जो प्रत्याशी हैं, उन्हीं में सबसे बेहतर का चुनाव करना है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों की निष्क्रियता के चलते लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है। अयोग्य प्रत्याशी चुनाव जीतकर संसद पहुंच रहे हैं। जातिवाद और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। ऐसी विसंगतियों को दूर करने के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा। इसके लिए बढ़चढ़कर मतदान करें और अच्छे प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनें। गोष्ठी में सचिदानंद राय चाचा, अशोक राय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सोमारू चौहान, अजय पाठक, वनबिहारी सिंह, हेमंत राय, अजय शंकर तिवारी, रीना त्रिपाठी, सीताराम राय, ओमप्रकाश बिंद, जयसूर्य भटट, अखिलेश सिंह, अवधेश सिंह, शशिप्रकाश राय, राजकुमार राय, क्षमा त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अनुज राय आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।