फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर हों या बाहर, हर जगह रहें सुरक्षित

Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की ओर से शनिवार को शाहफैज पब्लिक स्कूल में अपराजिता एवं आत्मरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र -छात्राओं को ताइक्वांडों के प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता और उनकी टीम की ओर से सेल्फ डिफेंस के कई अचूक जानकारियां दी गई। नारी सशक्तीकरण और सुरक्षा की जानकारी देने के साथ ही वक्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने को भी कहा।

विज्ञापन


कॉलेज ग्राउंड से लेकर तीन मंजिले भवन में खचाखच भरे करीब 2800 छात्र/छात्राओं को निडर रहने के अनेक टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने छात्रों को शपथ दिलाई। शनिवार की सुबह कॉलेज प्रांगण में छात्र-छात्राओं को हाथ- पैर से बोर्ड तोड़ने की विधि का प्रयोग कर दिखाया गया। इसके बाद पंच मारने , किक मारने समेत आत्मरक्षा के कई छोटे- बड़े टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण दे रहे श्री गुप्ता ने बताया कि घर से निकलने से लेकर घर पहुंचने तक महिलाओं को सुरक्षित रहना आवश्यक है। इसके लिए आत्मरक्षा के गुण सीखना या जानना भी जरूरी होता है।

इसी तरह उन्होंने अचानक हमला होने पर बचाव, कई लोगों पर हमला करना आदि के बारे में प्रयोग कर बताया। कार्यक्रम डा. नदीम अदहमी ने कहा कि यह कार्यक्रम काफी प्रेरणादायक है। अमर उजाला अखबार की पहल काफी सराहनीय है। इससे सभी को सीख लेकर एक दूसरे को भी बताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें