फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवानों के प्रेरणाश्रोत हैं शहीदे आजम भगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले एवं इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से पार्टी के तुलसी सागर स्थित जिला कार्यालय से शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होते हुए झींगुरपट्टी स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि शहीदे आजम आज भी लाखों नौजवानों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं । उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर योगेंद्र प्रताप भारती, आलोक कुमार, मनोज कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, सोनू, हंसराज कुशवाहा, रामविलास कुशवाहा, जिलेश्वर भारती, रामभरोस, शीला देवी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंद्रिका कुशवाहा ने की। भदौरा संवाददाता के अनुसार करबनिया डेरा स्थित कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, रामप्यारे राम, रामप्रवेश कुशवाहा, गोरख राजभर, रमाशंकर राजभर, चंद्रावती, बीरबल बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें