फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के राजकीय अनुदानित एवं निजी क्षे़त्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल के स्थान पर लोक सभा सामान्य निर्वाचन के कारण अब 26 मई को किए जाने का निर्णय लिया गया है। राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जेईईसी यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च निर्धारित की गई थी। इसको छात्र हित में ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 31 मार्च निर्धारित की जा रही है। उन्होंने छात्र/छात्राओं को सूचित किया कि नए निर्धारित तिथि के पूर्व अपना आवेदन अवश्य ऑनलाइन कर लें। जिन छात्र/छात्राओं ने पहले आवेदन किया था तथा उनके आवेदन में किसी सुधार की आवश्यकता है तो वह पहली अप्रैल से चार अप्रैल तक अपने लॉगइन के माध्यम से दिए गए वेबसाइट पर उनके द्वारा भरे गए आवेदन में दिए गए विवरण में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें