फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई धर्मसभा के आयोजक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। जिले में ईसाई धर्मसभा संचालित कराए जाने का एक और मामला प्रकाश में आया है। बिरनो गांव के दलित बस्ती में शनिवार को हिंदू समाज के गरीब तबके के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की। बिरनो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस कार्यक्रम के आयोजक राजेश राम (40) निवासी सहबाजपुर कोतवाली रसड़ा, जिला बलिया से ईसाई धर्म सभा के आयोजन संबंधित कागज मांगा। वह कोई भी धर्म सभा संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस आयोजक को थाने ले आई। थानाध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों एवं क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ओर से बिरनो गाव में ईसाई धर्म सभा की शिकायत की गई। इस मामले में आयोजक से पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अरविंद सिंह, आशु सिंह, पिंटू सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें