खानपुर। थाना क्षेत्र के बहादिया गांव में छत से गिर कर एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। गुरुवार की दोपहर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले कश्मीर में तैनात फौजी सतेंद्र यादव का सात वर्षीय बेटा आयुष छत पर धूप खेलने गया था। इसी बीच अचानक छत के किनारे रेलिंग पार करते वक्त वह अनियंत्रित हो नीचे पक्के फर्श पर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। घर वाले बालक को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आयुष का वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसे मुखाग्नि बड़े भाई अंश ने दी। हादसे के बाद मां सुशीला देवी दहाड़े मार कर रोती रही। फौजी पिता सतेंद्र यादव जब शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा तो अपने बेटे तक को नहीं देख सका।