फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 455 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मरदह। एक वर्ष से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को खसरा (मिजिल्स) और रुबेला का टीकाकरण कर उन्हें कीटाणु जनित रोगों से बचाने के लिए सरकार की ओर से गांव-गांव नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के लोकमान्य सर्वोदय इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को कैंप के माध्यम से 455 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लाभ के बारे में अभिभावकों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर प्रधानाचार्य लालजी यादव, प्रबंधक लल्लन यादव, राजेश मौर्या, जयकिशुन यादव, मंजीत, अवनीश यादव, विजय, प्रज्ञा मिश्रा, किरन, अंबरीष, माया सिंह, इंदू राय, आशा किरण, रजनी देवी, विद्यावती देवी, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें