रेेेवतीपुर(गाजीपुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार एवं ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी बबिता सिंह के निर्देशन में खसरा एवं रूबैला के प्रतीरक्षात्मक टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को रेवतीपुर ब्लॉक की आशा तथा एएनएम कर्मियों की बैठक हुई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने कहा कि खसरा एवं रूबैला एक संक्रामक एवं जानलेवा बीमारी है। बच्चों में अपंगता और मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। उन्होंने खसरा-रूबैला के लक्षण, रोकथाम एवं टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस व्यापक राष्ट्रीय अभियान के तहत नौ माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण होना है। 10 दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही है। रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत रेवतीपुर ब्लाक के 60 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सुनील कुमार सिंह तथा बीएमसी इश्तियाक अहमद ने अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर डॉ. इमाम कुमार, इंदू देवी, पूनम, मीना देवी, कुमुद, वंदना, ऊषा देवी, शैलजा राय आदि उपस्थित थीं।