गाजीपुर। अपनी मांग को लेकर आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से देशव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला दूरसंचार प्रबंधक कार्यालय के सामने सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने पहली जनवरी 2017 से देय सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पेंशन रिवीजन शीघ्र करने एवं लंबित मेडिकल बिलों तथा भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। मांग पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान सचिव स्नेही, अध्यक्ष बलिराम सिंह, रामनाथ सिंह कुशवाहा, नंदलाल सिंह यादव, बीएस यादव, शिवशंकर सिंह, केदार सिंह, एके कुरैशी, अमीरचंद मौर्य, इंद्रेदव राम, सीबी सिंह, हनुमान सिंह यादव, लल्लन राम कुशवाहा, गंगा राय, सुबेदार सिंह कुशवाहा, मुसाफिर, वंशनारायण सिंह यादव, राजपति प्रसाद, गुलशन राम आदि रहे।