सादात(गाजीपुर)। पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता पीजी कालेज के संस्थापक कालीचरण यादव की प्रथम पुण्यतिथि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन 13 नवंबर को पूर्वाह्न दस बजे से होगा। उनके पुत्र एवं प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति राजाराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कुलपति प्रो. कामेश्वरनाथ सिंह, एमएलसी चेतनारायण सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं भारत सरकार के रक्षा सलाहकार डा. रामलाल यादव, जंगीढपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी आदि उपस्थित रहेंगे।