फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को भारत महाबंद का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने सोमवार को जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को पत्रक सौंपा। इस मौके पर महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह की ओर से पूरे देश में अस्तित्व बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है। इस क्रम में 30 अक्तूबर को भारत महाबंद का आह्वान किया गया है। इसके तहत गाजीपुर जिला भी पूर्णत: बंद रहेगा। उन्होंने आंदोलन की प्रमुख मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को फिर से लागू किया जाए। एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए फर्जी मुकदमा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। गवाही से मुकरने पर अर्थदंड तथा जेल दोनों की मांग की। इस मौके पर वैभव सिंह, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, पुष्कर सिंह, सिद्धांत सिंह, अश्वनी सिंह, अविनाश, विक्रम प्रताप सिंह, चंदन यादव, सुनील कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें