नंदगंज(गाजीपुर)। समाजवादी जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को चाड़ीपुर गांव स्थित चंडिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला के प्रमुख महासचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के पद पर कार्य करने वाली महिलाएं इतने कम मानदेय में अपना तथा अपने बच्चों का भरण-पोषण नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महंगाई में विकलांग पेंशन भी बहुत ही कम हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार से रसोइयों के मानदेय और विकलांग पेंशन में वृद्धि करने की मांग करते हुए कहा कि रसोइयों का मानदेय सबसे कम है। इससे उन्हें परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की केंद्र सरकार दो हजार रुपया प्रतिमाह करने की घोषणा किया था। अब तक कोई शासनादेश नहीं आया। ऐसे में प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं। बैठक में रामजन्म बिंद, संतोष, आकाश यादव, ज्योति, मनोज यादव, सुरेश, लालमुनी आदि मौजूद थे।