गोपीगंज। ऊंज थानाक्षेत्र के वहिदानगर मोड़ के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वाराणसी के आदमपुर निवासी कमाल अहमद (28) बाइक से घर जा रहा था। वाहिदा नगर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऊंज थाना पुलिस ने उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।