पजमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएसदेव पब्लिक स्कूल में मास्टर ताइक्वांडों क्लब की ओर से स्कूल परिसर में आयोजित पांच दिवसीय ताइक्वांडो शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय नगर सहित आसपास के गांव के करीब 85 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडों के पुमशे और क्यूरगी इवेंट का प्रशिक्षण लिया। इसके अतिरिक्त शिविर में कस्बे की तमाम महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। कैंप में प्रशिक्षित राजन कुमार, गोविंद यादव, अभिषेक सिंह और आशीष ने बताया कि इस कैंप के ट्रेनिंग का लाभ: निश्चित ही आगामी प्रतियोगिताओं में देखने को मिलेगा। अनुष्का सिंह, शबनम प्रवीन और आराधना तिवारी ने बताया कि कैंप में ताइक्वांडो स्पोर्ट्स के अलावा आत्मरक्षा ष्ठ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली। क्लब के प्रबंधक विजय कमला साहनी ने बताया कि इस शिविर में कोच सत्यम श्रीवास्तव की देख-रेख में ट्रेनिंग कराई गई है। प्रतिभा क्षेत्र में भरपूर है और ये खिलाड़ी पदक जीत कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करेंगे। कैंप के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुभाष मौर्या ने आभार प्रगट किया।