फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव के पास चार दिन पूर्व 11वीं की छात्रा अर्चना की हुई हत्या से गुस्साई छात्राओं ने सोमवार को मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए न्याय की मांग की। सोमवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के आंखों में गम और गुुस्सा साफ झलक रहा था। कुश स्मारण उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्रा अर्चना की हत्या एक सिरफिरे युवक ने एक तरफा मोहब्बत में चाकू से वार कर दिया था। घटना के बाद से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं में जहां दहशत व्याप्त है, वहीं अभिभावक भी चिंतित हैं। जिससे बेटियों में दहशत का माहौल कायम है। हत्याकांड के बाद से ग्रामीण सहित छात्राओं में मुख्य हत्यारोपी तथा उसके साथियों के कृत्य को लेकर गुुस्सा बढ़ता जा रहा है। कत्ल से नाराज जिले के तमाम छात्राओं ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। घटना से क्षुुब्ध सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्या वीणा सिंह के नेतृत्व में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न तरह के स्लोगनों को दिखाकर इसका जवाब समाज के हर वर्ग से मांगा। इस बीच छात्राओं की आंखों में गुस्सा और गम साफ झलक रहा था। इसके बाद छात्राओं ने कैंडिल जलाकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि देने के साथ गतत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। छात्राओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद हर कोई के चेहरे हत्यारोपियों के खिलाफ गुस्से से तिलमिला उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें