फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शहर के महुआबाग स्थित एक पैलेस में स्वयंसेवी संस्था पूर्वांचल सोशल डेवलेपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धजन आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने वृद्धजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलाकारों की तरफ से भक्ति गीतों के साथ ही समाज में फैली कुरीतियों एवं समाज में वृद्धजनों के उपेक्षित वातावरण के संबंध में गीत प्रस्तुत करते हुए लोगों को संदेश दिया गया। इस मौके पर संजय राय, चंद्रिका यादव, रामयश यादव, रोहित राय, सोनू पांडेय, दीपा जायसवाल, टप्पू राय आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन दीपक जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत वार्डेन ज्योत्सना सिंह एवं संचालक अरविंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें