फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जांच करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे आशा संगिनी चयन प्रक्रिया में कई जगहों पर आशा कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए रद्द करने की मांग की थी। इसी तरह का मामला शनिवार को पीएचसी पर भी देखने को मिला। चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को पत्रक देकर मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग क्री। इस मौके पर अनिता यादव ने कहा कि पीएचसी पर चल रहे आशा संगिनी चयन प्रक्रिया में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जमकर धन वसूली किया जा रहा है। कहा कि छह लोगों की हुई चयन प्रक्रिया में मोटी रकम लेकर गलत तरीके से साक्षात्कार लेने के साथ ही प्रमाण और रजिस्टर की भी जांच नहीं की गई है। इसके बावजूद भी एक ही अधिकारी द्वारा तीन ब्लाकों में एक ही दिन मेें साक्षात्कार किया गया। इस मौके पर रंभा खरवार, प्रतिभा दूबे, रेखा रानी, आशा यादव, रंजना सिंह, पुष्पा यादव, दुर्गावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें