जमानिया गाजीपुर)। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2017 निर्धारितहै। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ.देवेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि एमए हिंदी एवं भूगोल में प्रवेश के लिए परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की 25 अगस्त को होगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट कोध्यान में रखते हुए आरक्षण नियमों के अनुरूप प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी प्रथम वर्ष एवं एमए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष में सीट रिक्त रहने तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। एमए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में गत सत्रों में सीटें रिक्त रह गई थी ऐसी दशा में इसमें प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा संपादित नहीं कराई जाएगी। सीट रहने तक प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। बताया कि एमए अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष के प्रभारी डॉ. शरद कुमार हैं। बैठक में डॉ. सुरेंद्र तिवारी, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव एवं प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।