इंजन फेल होने से खड़ी रही ट्रेन
ुबिहा। वाराणसी छपरा रेलखंड के करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल और स्टेशन के बीच शनिवार की शाम करीब छह बजे अप सवारी गाड़ी 55013 का इंजन फेल हो गया। इसके चलते गाड़ी लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही। समस्या की वजह से डाउन वाराणसी छपरा सवारी गाड़ी लगभग एक घंटे तक प्रभावित रही, वह ढोंढाडीह स्टेशन पर खड़ी रही। आउटर और स्टेशन के बीच गाड़ियां खड़ी होने से यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस से काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। पानी का उचित प्रबंध न होने के चलते यात्रियों को प्यास बुझाने के लिये इधर-उधर भटकना पड़ा। तीन घंटे बाद ताजपुर में खड़ी मालगाड़ी के इंजन से सवारी गाड़ी को रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक तौकीर अहमद ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी खड़ी थी। शाम 6.35 में पहुंची गाड़ी को दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया।