सीआईएसएफ के सदस्य श्री अन्न पर जोर दे रहे हैं। जिले में अफीम फैक्टरी की सुरक्षा में तैनात 120 जवान अपने खाने में 30 प्रतिशत तक श्री अन्य ले रहे हैं। वर्ष 2023-24 के लिए सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के दैनिक आहार में श्री अन्न को शामिल करने का आदेश दिया। इसमें 2024-25 के लिए जवानों के दैनिक आहार में 30 प्रतिशत श्री अन्न का विशिष्ट लक्ष्य रखा गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के देश भर में तैनात अपनी 434 इकाइयों और फोर्मेशन्स में श्री अन्न के उपभोग के लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। इसमें जिले के 120 जवान भी शामिल हैं, जो इन पारंपरिक पौष्टिक अनाजों का 30 प्रतिशत तक अपने खाने में सेवन कर रहे हैं। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट संजीव कुमार चौहान के मुताबिक दैनिक रोल कॉल, ब्रीफिंग, सैनिक सम्मेलन और अन्य बैठकों के माध्यम से, जवानों को श्री अन्न के लाभ के बारे में बताया गया। श्री अन्न अपनाने वाले जवानों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। कई सदस्यों ने प्रेरक कहानियां सीआईएसएफ वेबसाइट पर भी साझा की हैं।