फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगी नदी के दोनों तट पर पूजा के लिए बनाई गई है 12 सौ वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार गांगी नदी के दोनों तट पर करीब 1200 वेदी पूजा के लिए बनाई गई है जो गत वर्षों से अधिक है। इस वर्ष गांगी नदी के देवीमाई घाट पर छठ मेला में लगभग छह-सात हजार लोगों की भीड़ एकत्र हुई। मेला में चाट, पकौड़ी, खिलौना एवं गुब्बारा आदि की दुकानें लगी रहीं। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामलीला संघ बरहपुर की ओर से गांगी नदी घाट की साफ-सफाई, देवीमाई मंदिर एवं रास्ते पर झालर से सजावट के साथ नदी के दोनों तटों पर चारों तरफ कई जेनरेटर लगाकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सबलू सिंह के प्रतिनिधि प्रतीक सिंह %कुश% ने बताया कि गांगी तट पर आने वाली व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए 300 ट्यूब लाइट तथा कई दर्जन हाइलोजेन बल्ब लगाए गए हैं। रामलीला संघ की तरफ से बुधवार की रात में जागरण कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई। संघ के कार्यकर्ता मेला में घूम-घूमकर सुरक्षा के साथ मास्क पहनने का निर्देश देते एवं बुजुर्ग महिलाओं को घाट तक पहुंचाने में सहयोग करते रहे। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के लिए पुरुष एवं महिला कर्मियों की घाट तथा अन्य जगहों पर ड्यूटी लगाई गई थी। सुहवल क्षेत्र के बवाड़ा, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, कालूपुर, युवराजपुर, पटकनिया, ढढ़नी, सोनवल, अंधारीपुर, बड़ौरा, रमवल, मिर्जापुर, बहलोलपुर, मलसा, डुहिया, सुजानपुर आदि गांव में गंगा घाटों, पोखरों आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, उपनिरीक्षक दिग्विजयनाथ तिवारी, महिला आरक्षी रोली, अंजली वर्मा, अमित सिंह, ओमवीर सिंह आदि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चक्रमण करते रहे। बवाड़ा गंगा तट पर युवा समाजसेवी धनंजय सिंह बाचा के नेतृत्व में डाला छठ सेवा समिति बवाड़ा भिक्खीचौरा की ओर से की गई सजावट देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें