फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की जद में आने से सूपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार तिराहे पर शनिवार को दिन में सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बस को रोक लिया। लोगों के रोष को देखते हुए चालक बस छोड़कर भागकर सिधौना पुलिस चौकी पर पहुंचा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बिहार के भागलपुर निवासी मोहम्मद सुलेमान (40) रेलवे में कांट्रेक्ट पर सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। दोपहर 12 बजे वह सिधौना बाजार तिराहा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी बीच वाराणसी से गाजीपुर की तरफ तेज रफ्तार आ रही काशी डिपो की बस की चपेट में आ गया। सुलेमान बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसिटता चला गया। यह देख बस के पीछे ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। लोगों के आक्रोश को भांपते हुए चालक ने बस को रोक दिया और भागकर सिधौना पुलिस चौकी पर पहुंचा, जहां उसने दुर्घटना की जानकारी दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही बस को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार सुग्रीव निषाद ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें