फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की जिला कौंसिल की बैठक शनिवार को भाकपा के जिला कार्यालय स्थित भारद्वाज भवन में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामअवध ने यूनियन के आंध्र के तिरुपति में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि अधिवेशन ने देश को आगाह किया कि भाजपा नीत गठबंधन की केंद्र सरकार संगठित तथा असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों के हित में बने श्रम कानूनों को बदलकर श्रमिक हितों के विरुद्ध करती जा रही है। लोकतांत्रिक संस्थानों को ध्वस्त कर रही है। केंद्र सरकार तथा भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति से भारतीय लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता को भयंकर खतरा पैदा हो गया है। जिला मंत्री राम शुक्ला ने पिछले दिनों यूनियन की ओर से किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। अंत में आठ एवं नौ जनवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करते हुए नौ को श्रम अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगपत्र प्रेषित करने का फैसला लिया। इस अवसर पर रमेशचंद्र पाल, सुदामा राम, मुन्नीलाल, अवधनारायण, जितेंद्र कुमार, रामलाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता श्यामप्रसाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें