फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं से कमजोर और शोषित वर्ग लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजीपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामनरायन राम ने कहा कि जिले के विकास को गति प्रदान करने तथा विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ सबसे सशक्त सम्राट महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में डाक टिकट जारी करने आ रहे विश्व के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हमारे जिले में आगमन गाजीपुर के लिए गर्व एवं गौरव की बात है। उनकी ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं से देश एवं समाज का सबसे कमजोर, शोषित तथा उपेक्षित वर्ग ही लाभान्वित हो रहा है। बैठक में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से विरोधी राजनैतिक दलों के लोग बौखला गए हैं। बौखलाहट में अपनी नीतियों से हट कर राजनीतिक गठबंधन कर रहे हैं। विधानसभा गाजीपुर के प्रभारी सिद्धनाथ राम ने कहा कि हमें समर्पित होकर पार्टी संगठन की नीतियों को मजबूत करना है। इस अवसर पर लल्लन पासी, अच्छेलाल सरोज, राजेश कुमार, रामराज राम, मोनू कुमार, हरेंद्र कुमार, अशोक भारती, केदार राम, पप्पू राम, बैजनाथ राम, रुपचंद राम आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें