जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय के पास मंगलवार की शाम विधायक सुनीता सिंह और उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से र्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों की मंशा है कि गरीबों को अधिक से अधिक लाभ देकर उन्हें मजबूत करें। कहा कि राशन कार्ड के अलावा रसोई गैस बिजली कनेक्शन हेल्थ कार्ड आदि बनाकर सरकार ने अपनी नीयत साफ कर दी है। बिगड़े सिस्टम को ठीक करने में समय लग रहा है जल्द सिस्टम भी ठीक हो जाएगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब पात्र खाद्यान्न से वंचित न रहे। उसी के तहत गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्ड का वितरण किया गया है। इस अवसर पर सुनील सिंह करामत राना, रामप्रकाश, अयूब खान, जयशंकर प्रसाद, नेसार खान, राजेश निगम, मारकंडेय, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।