फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मार्केंटिंग इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर, सुहवल। डीएम के बालाजी ने शुक्रवार की देर शाम सुहवल क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां मनमाने तरीके से गेंहू खरीद अभिलेखों में खामियां, परिसर में गंदगी, किसानों के लिए पानी, बैठने आदि की व्यवस्था न होने पर सीनियर मार्केंटिंग इंस्पेक्टर नितिन कुमार को हिदायत देते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद नवली क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम ने गोदाम भरा पड़ा होने के चलते क्रय नियमित नहीं होने पर विपणन प्रभारी को गोदाम खाली करने एवं बोरो की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने विपणन शाखा सुहवल गेंहूू क्रय केंद्र के टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर के अवलोकन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि नितिन कुमार वरिष्ठ विपणन निरीक्षक द्वारा टोकन रजिस्टर के अनुसार किसानों को दिये गए समयानुसार गेहूं क्रय न करके मनमाने तौर पर क्रय किया जा रहा है। टोकन रजिस्टर के क्रम संख्या 143 पर अंकित भूपेंद्र नारायण राय का गेहूूं क्रय न करने, क्रम संख्या 154 पर दर्ज नाम शिवशंकर राम का पहले गेहूूं क्रय होना पाया। मौके पर वरिष्ठ विपणन निरीक्षक द्वारा मजदूरों के उपस्थित रहने के बावजूद क्रय नहीं किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देेश दिया कि तत्काल क्रय केंद्र पर मांग के अनुसार बोरे की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस संबंध मेें डीएम के वाला जी ने बताया कि गेंहूं क्रय केंद्रों पर किसी तरह की हिलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुहवल गोदाम के प्रभारी नितीन कुमार को लापरवाही के चलते प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया गया है। नवली क्रय केंद्र पर गेंहू नियमित खरीद न होने एवं बोरी की अनुपलब्धता को देखते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें