जमानिया। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस पर दूरदराज से आए फरियादियों ने कुल पांच प्रार्थना पत्र दिया। इसमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की एक टीम गठित की गई है, जिसे मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। इस मौके पर कोतवाल राजाराम, उपनिरीक्षक अजित पांडेय, विंध्याचल शुक्ला, ओमकार तिवारी एवं सभी लेखपाल, कानूनगो आदि उपस्थित थे।