करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोड़उर और महेशपुर गांव के सिवान में काम कर रहे तीन किसानों को एक पागल सियार ने काटकर घायल कर दिया। घायलों के शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडे के बल पर भगाया। घटना में घायल जागा, अंबुज पांडेय और अरुण यादव को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया। ग्रामीण खेतों की ओर से जाने के समय पूरी तरह से लाठी-डंडे से लैस होकर चल रहे हैं।