फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1.45 लाख रुपये का 1138 किलो रिफाइंड पामोलीन ऑयल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा विशेष अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 नमूने लिए गए। इस दौरान 80 किलो चीनी का सीरा अनुमानित मूल्य 8000 सीज कर उसे नष्ट कराया गया इसी तरह 1,45,664 का 1138 किलोग्राम रिफाइंड पामोलीन ऑयल सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि आदर्श गांव हुसैनपुर स्थित प्रतिष्ठान से रिफाइंड पामोलीन ऑयल का 1 नमूना लिया गया। साथ ही 1.45 लाख रुपये का 1138 किलो रिफाइंड पामोलीन आयल सीज किया गया। कासिमाबाद चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान से काजू बर्फी एवं स्ट्राबेरी मिठाई का 1-1 एवं विनिर्माण स्थल से खोवा का 1 नमूना लिया गया। बताया कि बहादुरगंज स्थित प्रतिष्ठान से बर्फी का 1 नमूना और पांच हजार अनुमानित मूल्य की 50 किग्रा चीनी का सीरा नष्ट कराया गया। कासिमाबाद स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान से छेना मिठाई एवं छेना का 1-1 नमूना लिया गया एवं 30 किलोग्राम चीनी का सीरा अनुमानित मूल्य 3000 नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त आरसी पांडेय ने बताया कि लिए गए नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। यह कार्रवाई कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी लोकेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 रमेशचंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचंद गुप्त, पंकज कुमार कनौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, विरेंद्र यादव एवं विपिन कुमार गिरि की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें