फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन नंबर अपलोड करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से अवगत कराया गया है कि हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन का नंबर परिषद की वेबसाइट पर अद्यतन 112 विद्यालयों की ओर से अपलोड नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि आठ मार्च से मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ होकर 25 मार्च तक पूरा हो चुका है। ऐसी स्थिति में आंतरिक मूल्यांकन का नंबर अपलोड न करने की दशा में परीक्षार्थियों का परीक्षाफल प्रभावित होगा। निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन का नंबर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल घोषित करने की कार्रवाई समयांतर्गत की जा सके। साथ ही दो दिन के मध्य उक्त प्रकरण के संबंध में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चेताया कि अन्यथा की स्थिति में संबंधित विद्यालय के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें