फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह देश के स्वाभिमान और सम्मान का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र के हेतिमपुर, शाहपुर लठिया, दरौली, तारणबांध, रामनारायनपुर, खडेचा, देवइथा, करमहरी गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव सिर्फ सांसद के चयन या सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह देश के स्वाभिमान एवं सम्मान का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सेना ने जो पराक्रम किया है उससे सेना के शौर्य और मनोबल को पूरी दुनिया ने देखा है। कांग्रेस के नेता देश के साथ खड़े होने के बजाए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। पांच वर्षों में देश में बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज डेढ़ करोड़ गरीबों को पक्के घर और साढ़े नौ करोड़ शौचालय बनाया गया है। 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई। सौभाग्य योजना के तहत 96 फीसदी घरों में निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। सात करोड़ गरीब के घर तक रसोई गैस पहुंचा दी गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों गरीबों के पांच लाख तक के इलाज का इंतजाम किया जा रहा है। किसानों को खाद, पानी, बीज का इंतजाम किया गया। कहा कि गाजीपुर में रेल, सड़क, हवाई सेवा एवं जल मार्ग के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। यही कारण है कि भ्रष्टाचार करने वाले एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी को हटाने का गठबंधन कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, बृजनंदन सिंह, कमल निगम, अवधेश सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, रविशंकर उपाध्याय, नारायण दास चौरसिया, रविंद्र यादव, राजेंद्र गिरी, अशोक सिंह, रोहित राय, प्रेमसागर राजभर, ललिता निषाद, सचितानंद सिंह, मनोज राय, शिवशंकर राय, विजय यादव आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें