फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूटमार्च निकालकर कहा, निर्भीक होकर करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल/दुबिहा। आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है। विभिन्न क्षेत्रों में थाना पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बलों की तरफ से रूट मार्च कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। भांवरकोल थाना पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कुंडेसर से चल कर रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न गांवों कबीरपुर, पखनपुरा, मच्छटी, बढ़नपुरा, जसदेवपुर, रानीपुर, फिरोजपुर, निकरोजपुर, भांवरकोल, मिर्जाबाद, बदौली, टोडरपुर, सुखडेहरा, लोचाइन, दहिनवर, अवथहीं, सोनाड़ी, मलसा, चांदपुर आदि गांवों में रूट मार्च करते हुए लोगों ने निडर होकर मतदान करने की अपील की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा, थानाध्यक्ष भांवरकोल शैलेश सिंह यादव, उप निरीक्षक सकलदीप सिंह सहित अर्द्धसैनिक बल के जवान उपस्थित थे। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी इंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने रूट मार्च किया। रूट मार्च ताजपुर, महेंद, गोड़उर, जोगा, लठ्ठूडीह, असावर, दुबिहा, हरदासपुर, कामूपुर चट्टी, बाराचवर तक गया। इस दौरान ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें