फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा तार, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। नगर के चौधरी मुहल्ला स्थित कंकड़ घाट मोड़ से लेकर बलुआ घाट मोड़ तक जाने वाला विद्युत तार पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसकी वजह से आए दिन टूट कर गिर रहा है। इससे एक तरफ जहां लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है, वहीं घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर कसबा बाजार में जर्जर तार अचानक टूट कर गिर गया, जिससे आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। तार टूटने से कई मुहल्ले की बत्ती गुल हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने टूटे तार को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कराया। राजेश प्रजापति, रामरतन वर्मा, राकेश, अजय, नितीश आदि ने कहा कि तार पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन टूट कर गिर रहे हैं। इससे लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। विभाग को भी इस बात की जानकारी है कि तार जर्जर होकर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बावजूद इसके वह इसे बदलने का काम नहीं कर रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि शायद कोई बड़ी घटना होने पर विभाग इन खतरनाक तारों की सुधि ले। इस संबंध में एक्सईएन महेंद्र मिश्र ने बताया कि विभागीय स्तर पर तार को बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें