बहरियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व एवं दशमोत्तर कक्षाओं के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जानी है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। अंतिम तिथि में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है, जबकि इसकी वेबसाइट महीनों से अवरूद्ध है। ऐसी स्थिति में लाख प्रयास के बाद भी अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं हो पा रहा है और न ही ओटीपी का आदान-प्रदान हो पा रहा है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। अगर अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने के साथ ही वेबसाइट को सुचारू रूप से नहीं संचालित किया गया तो अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह जाएंगे। अध्यापक अतहर जमाल, हैदर अब्बास, हेशामुद्दीन, मुहम्मद मुख्तार, मुहम्मद जमन, नूरसबा खातून, मुहम्मद फरमान, मुहम्मद अयान आदि ने छात्र हित में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है।