गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जन्मदिवस पर 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी की तत्वावधान में अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की शाम लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर परिसर से जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होते हुए रामधुन गाते हुए कार्यकर्ताओं ने आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क तक शांति मार्च किया। इस अवसर पर जिला जज डा. सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस पूरे सप्ताह राम धुन गाकर मनाया मनाया जाएगा। सभी को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर हम सब सत्य और अहिंसा का पालन करने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, परवेज अहमद खां, अजय सिंह, मो. राशिद, राजीव सिंह, समीउल्लाह खां, ेराजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, लालसाहब यादव, आशुतोष गुप्ता, शबीउल हसन, सेराजुल हसन, माधव कृष्ण, सलीम खां, राफेज्या, मुश्ताक खां, मिलिंद्र सिंह, कुसुम तिवारी, जनक कुशवाहा, शहनवाज खां, याहिया खां, हामिद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।