फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शराब के दुकानों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई में देशी, अंग्रेजी, बीयर और माडल शाप की दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया देर शाम पूरी हुई। आन लाइन लाटरी के माध्यम से 3 माडल शाप, 82 विदेशी, 72 बीयर और 188 देशी की दुकानों का आवंटन हुआ। यह पूरी प्रक्रिया परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद, डीएम के बाला जी और एसपी सोमेन वर्मा की देख-रेख में हुई। जिले में देशी, अंग्रेजी, बीयर और माडल शाप की दुकानों की नीलामी मार्च को आन लाइन होनी थी, लेकिन नेटवर्क फेल होने की वजह से नहीं हो सकी थी। सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे आरटीआई में आन लाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। साढ़े सात बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया पूरी हो गई। मालूम हो कि माडल शाप, विदेशी, देशी और बीयर की दुकानों के लिए कुल 4940 लोगों ने फार्म भरा था। इसमें से विभिन्न त्रुटियों की वजह से 82 का फार्म निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें