फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने मामले की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों की चित्रकला द्वितीय प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव के नेतृत्व में सचल दस्ते ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस ने एक परीक्षा केंद्र पर नागरिक शास्त्र प्रथम के बजाए द्वितीय प्रश्नपत्र का पैकेट खुलने के मामले की जांच की। डीआईओएस नरेंद्र देव ने इंटर कालेज गहमर में नागरिक शास्त्र प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्नपत्र का पैकेट खुलने के मामले की जांच-पड़ताल की। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज देखा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर आख्या माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। परिषद का जो निर्देश होगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। बदले हुए प्रश्नपत्र से परीक्षा कराई जाएगी। आज पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4338 में से 549 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 3789 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें