दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मौरा गांव की दुर्गा पूजा समारोह समिति द्वारा शनिवार की शाम गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विर्सजन के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमा एक धा र्मिक स्थल के पास पहुंची, उसी दौरान दर्जनों की तादाद में पहुंचे एक समुदाय के युवकों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से नाराज दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और पदाधिकारी सुभासपा के ब्लाक अध्यक्ष राजेश भारद्धाज के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिमा गांव के पोखरे में विसर्जित की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि प्रतिमा को लेकर कुछ विवाद दोनों पक्षो में हो गया था। मौके पर पहुंच कर सुलझा लिया गया है। एक पक्ष से नामजद तहरीर मिली है। दोनों पक्ष को 2 अक्तूबर को थाने में बुलाया गया है।