मुहम्मदाबाद। प्रांतीय धनगर महासभा के सदस्यों ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय मुहम्मदाबाद में अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरनासभा में जिला उपाध्यक्ष रामजतन धनगर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी राजनीतिक विसंगतियों के कारण हम लोग अपने अधिकार से वंचित हैं। अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा। इसके लिए संगठन ने कमर कस ली है। ब्लाक अध्यक्ष रामायन पाल ने कहा कि धनगर समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से परिवार रजिस्टर में अपनी जाति धनगर अंकित कराने की अपील की। धरना में अवधेश धनगर, संजय धनगर, ज्ञानी, गजेन्द्र, बबुआ उर्फ ज्ञान प्रकाश, परमहंस, सुभाष, दिवाकर पाल आदि उपस्थित थे।