फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए, 1439 किलो देसी घी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिया। इस दौरान 150 किलो खोवा अनुमानित मूल्य 45 हजार रुपये, 15 किलो छेना मिठाई अनुमानित मूल्य 3600 रुपये, रंगीन चटनी 50 किलोग्राम अनुमानित मूल्य 5000 रुपये को सीज करके उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही 1439 किग्रा देसी घी अनुमानित मूल्य 9,35,350 रुपये को सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सैदपुर खोवामंडी स्थित दो प्रतिष्ठानों और सादात रोड स्थित प्रतिष्ठान से खोवा का 1-1 नमूना लिया गया। सैदपुर तहसील के पास स्थित प्रतिष्ठान से छेना मिठाई, सैदपुर पुरानी बाजार के पास के प्रतिष्ठान से रंगीन बूंदी, सैदपुर रेलवे क्राॅसिंग स्थित प्रतिष्ठान से पनीर, लंका स्थित प्रतिष्ठान से मिल्क केक, इसी क्षेत्र के एक अन्य प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का 1-1 नमूना लिया गया। 15 किग्रा छेना मिठाई जिसका अनुमानित मूल्य 3600 तथा रंगीन चटनी 50 किलोग्राम अनुमानित मूल्य 5000 को सीज करके उसे नष्ट किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि टेढ़ीबाजार स्थित एक विनिर्माण प्रतिष्ठान से छेना, खोवा एवं देसी घी का 1-1 नमूना लिया गया। 1439 किलोग्राम देसी घी जिसका अनुमानित मूल्य नौ लाख पैतीस हजार तीन सौ पचास रुपये को सीज किया गया। बताया कि लिए गए नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें