फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी को सहायता राशि प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो/मरदह। ब्लाक के हसनपुरा फत्तेपुर गांव में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाखा मऊनाथ भंजन के सदस्यों की ओर से कुपवाड़ा हमले में शहीद श्यामनारायण यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद की पत्नी प्रमिला देवी को डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। शहीद की माता सिताबी देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मंगला सिंह ने कहा कि हसनपुरा गांव ही नहीं पूरे देश को शहीद श्यामनारायण यादव की वीरता पर गर्व है। देश की रक्षा के लिए श्यामनारायण ने जो बलिदान दिया है उसे व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। शहीद के परिवार का हेल्थ कार्ड बना कर नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। मऊ के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में शहीद परिवार के सदस्यों का नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि परिवार की किसी भी सहायता के लिए हम लोग तैयार हैं। इस मौके पर सचिव डा. रोहित राय, डा. वसीमुद्दीन जमाली, डा. गंगासागर सिंह, डा. एनके सिंह, डा. एके रंजन, डा. सीए साहनी, बिरनो के प्रमुख प्रवीण कुमार यादव, मरदह प्रमुख प्रतिनिधि डा. नितेश सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव, ग्राम प्रधान श्यामजीत यादव, अनिल यादव, अनिल पटेल, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, सूरज सिंह, रामबदन यादव, घनश्याम सिंह, चंद्रबली यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें