मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि होली साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाई चारे का त्यौहार है। इसे मिलजुल कर प्रेम पूर्वक से मनाएं। मुहम्मदाबाद हमेशा से साम्प्रदायिक एकता की मिसाल रहा है। धरोहर को बनाए रखना यहां के लोगों की जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि होली के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। आप मिलजुलकर त्योहार मनाएं। इस मौके पर लोगों ने सड़कों पर साइलेंसर खोलकर अराजकतत्वों की ओर से उधम मचाने की समस्या की तरफ ध्यान दिलाते हुए कार्रवाई की मांग की। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से होने वाली परेशानियों की बयां करते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग किया। नगर के शैव टोला में होली का दहन स्थल पर से अतिक्रमण हटाने तथा सफाई कराने की मांग की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा, नपा चेयरमैन शमीम अहमद, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश वर्मा, तेज बहादुर यादव, राम जी गिरी, गणेश गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद बैजू, अभय नारायण यादव, कलीम खां, झन्ने आदि लोग उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार मिश्र ने आभार प्रकट किया।