फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा उपलब्ध न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। सरकार गुरुवार को जन औषधि दिवस मना रही है लेकिन जन औषधि केंद्र मुहम्मदाबाद में कोई दवा न होने से इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मुहम्मदाबाद सीएचसी में इस योजना के तहत खुले जन औषधि केंद्र में मामूली रोगों की दवा भी उपलब्ध नहीं है। हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा मरीजों को दो किस्म की पर्चियों पर एक साथ दवा लिखी जाती है। हास्पिटल से बनवाई गई सरकारी पर्ची पर सिर्फ नाम और उम्र के अलावा एक दो मामूली दवा लिखने के बाद उस मरीज के हाथ में सादे कागज पर दवाओं की लंबी लिस्ट थमा दी जाती है जो दवा बाहर मेडिकल स्टोरों से काफी अधिक मूल्य पर खरीदनी पड़ती है। सरकार भले ही जन औषधि दिवस मनाकर अपनी इस योजना का गुणगान करे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दलालों की मिलीभगत से सस्ती दवा देने की इस योजना का लाभ आम ग्रामीण को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें